03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार महा कुंभ 2021: मार्च के पहले सप्ताह में मिलेंगे डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी

  • मक्खी और मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाने का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग को
  • 350 चिकित्सक, 352 फार्मासिस्ट और 450 नर्स की भेजी गई थी डिमांड

एफएनएन, हरिद्वार :  महाकुंभ मेले की अधिसूचना जारी होने से पहले 31 डॉक्टर ही स्वास्थ्य व्यवस्था की बागडोर संभालेंगे। इनकी तैनाती से जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर की गई है। मार्च के पहले सप्ताह  में 319 चिकित्सकों और 3825 स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा। फिलहाल जोनल और सेक्टर प्रभारी की ड्यूटी मक्खी और मच्छर नियंत्रण अभियान में लगाई जाएगी।कुंभ मेले के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए शासन को 350 चिकित्सकों की डिमांड भेजी गई थी। वहीं 352 फार्मोसिस्ट,, 450 नर्स और 23 सुपरवाइजर और तीन हजार वार्ड ब्वाय, वार्ड आया और सफाई कर्मी की मांग की गई थी। लेकिन कुंभ की अधिसूचना जारी न होने के चलते अब तक स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त संख्या में स्वास्थकर्मी उपलब्ध नहीं हो पाएं हैं। कुंभ मेलाधिकारी स्वास्थ्य डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि कुंभ की अधिसूचना जारी होने के बाद मार्च में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि जोन और सेक्टर प्रभारी पद तैनाती के लिए 31 चिकित्सकों की डिमांड भेजी थी। सभी चिकित्सकों को ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। इसमें 16 चिकित्सक ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं। जबकि 15 चिकित्सक अगले दो-तीन दिनों में ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। 115 चिकित्सकों की आउटसोर्स पर होगी तैनाती डॉ. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि 115 चिकित्सकों की नियुक्ति आउटसोर्स पर की जाएगी। इन चिकित्सकों संविदा कर्मी को मिलने वाले निर्धारित वेतन का भुगतान किया जाएगा। डॉ. सेंगर ने बताया कि यदि शासन से 350 चिकित्सकों की मांग के सापेक्ष चिकित्सक उपलब्ध नहीं होते तो आउटसोर्स चिकित्सकों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। चिकित्सकों की भर्ती के लिए मेला प्रशासन टेंडर निकालने की तैयारी कर रहा  है। अधिसूचना जारी होने से पूर्व पूरे मेला क्षेत्र को मक्खी और मच्छर से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए युद्धस्तर पर मक्खी और मच्छर नाशक दवाओं को छिड़काव किया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर में दवाओं के सफाई और दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी सेक्टर प्रभारी की होगी।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img