03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शराब के नशे में कातिल बना दोस्त, कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लक्सर: शराब के नशे में व्यक्ति ने दोस्त पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुर रायघटी गांव निवासी नरेंद्र की गांव के ही धर्मपाल के साथ दोस्ती थी।

  • किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया

बताया गया कि नरेंद्र अपने दोस्त धर्मपाल के साथ गांव के बाहर गंगा क्षेत्र में शराब पीने गया था कि इस दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके चलते मामला इस कदर बढ़ गया कि धर्मपाल ने नरेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिस पर वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।

  • आरोपित धर्मपाल मौके से फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में नरेंद्र को पड़ा देख किसी ने इसकी सूचना उसके स्वजन को दी। सूचना मिलने पर स्वजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल नरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  • हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया

सूचना मिलने पर सीओ विवेक कुमार व कोतवाल अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी की। कोतवाल ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्यारोपित की तलाश में पुलिस टीम को लगाया गया है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Topics

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img