03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरक सिंह रावत ने इशारों ही इशारों में पूर्व सीएम हरीश रावत पर कसे तंज, कही मन की बात

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत आजकल अपने बयानों को लेकर फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने फिर से हरिद्वार से लोस का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने तो कहा भी नहीं है कि वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उन्होंने अपने मन की बात सबके सामने रख दी है।

अगर पार्टी का आदेश हुआ तो वह हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए हरक ने कहा कि वर्ष 2014 में वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थे, इसके बावजूद पार्टी ने उन्हें टिकट दिया। लेकिन आज वह पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी जीत को लेकर 200 प्रतिशत आश्वस्त हैं।

  • स्टिंग मामले में बोले हरक सिंह

हरक ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था, जब उन्होंने कई धुरंधर नेताओं के खिलाफ चुनाव लड़ा और उन्हें हराया। उन्होंने तंज किया कि हरीश रावत अल्मोड़ा से लोकसभा हारे, लालकुआं से विधानसभा या फिर किच्छा और हरिद्वार से हारे, लेकिन यह बात भी सही है कि, उन्हें धारचूला से लेकर उत्तरकाशी तक हर कोई जानता है।

उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की किसी टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें स्टिंग मामले में कुछ पूछना है तो, उन्हें अमित शाह या पीयूष गोयल से पूछना चाहिए। वह महेंद्र भट्ट को तब से जानते हैं, जब वह ऋषिकेश के रेलवे रोड पर एसटीडी की दुकान चलाते थे। लेकिन आज वह प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, इसकी उन्हें खुशी है।

Hot this week

Dehradun पत्नी नीलू की हत्या का आरोपी पति मनोज गिरफ्तार, छानी में छिपा मिला

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun उत्तराखंड के देहरादून जिले के...

CM Dhami ने विनीत जैन को किया विशिष्ट व्यापारी सम्मान से सम्मानित

एफएनएन, हल्द्वानी : CM Dhami प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि...

CJP Founder अभिजीत दिपके की दादी का निधन

एफएनएन, महाराष्ट्र : CJP Founder कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)...

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img