03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : डी फार्मेसी की छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कल छात्रा को मारी थी गोली

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित सिद्धार्थ कॉलेज के बाहर डी फार्मेसी की छात्रा की हत्या के आरोपित छात्र को पुलिस ने आइएसबीटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित छात्र से पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरी ओर मृतक छात्रा के स्वजन लगातार कालेज प्रबंधन पर हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे हैं।

देर रात पुलिस ने कालेज स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया था और पूछताछ के बाद छोड़ दिया। देर रात पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाने की बात चल रही थी, लेकिन सीएमओ ने रात को पोस्टमार्टम करने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में अब पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू हो गई है।

  • हत्या की वजह रंजिश तो नहीं

बताया जा रहा है कि आरोपित आदित्य छात्रा को कुछ समय से परेशान कर रहा था। जब इसकी सूचना कालेज के ही सीनियर छात्रों को मिली तो एक दो-दिन पहले कालेज के ही कुछ छात्रों ने आरोपित आदित्य की पिटाई कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रंजिश के चलते आरोपित ने घटना को अंजाम दिया। सूत्रों की मानें तो आरोपित दिन में कालेज के अंदर भी गया था। इसके बाद वह वंशिका का बाहर इंतजार करने लगा। जैसे ही वंशिका कालेज से बाहर आई तो उसने उसे बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। जब वह अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका तो उसने उसे गोली मार दी।

  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल

सरेराह जिस तरह कालेज के बाहर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे कालेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस कालेज के अंदर हास्टल में इस समय 10 से 12 छात्राएं रहती हैं। वंशिका के पिता राकेश बंसल ने बताया कि उनकी बेटी सुबह 9 बजे काल करती थी। गुरुवार सुबह भी वंशिका ने फोन पर बात की। कह रही थी कि नाश्ता करके कालेज जा रही है। वंशिका ने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो कि परेशानी वाली हो।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img