03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : दहेज के लिए प्रेग्नेंट पत्नी को पिलाया कीटनाशक, दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में से दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। जहां क्षेत्र निवासी एक गर्भवती महिला को कीटनाशक दवाई पिलाई गई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला का दहेज उत्पीड़न भी किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला शहर के बनभूलपुरा के आजाद नगर में से सामने आया है। जहां निवासी महिला का निकाह जून 2024 में जुनैद खान निवासी दरऊ, किच्छा, ऊधमसिंह नगर से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि शादी के बाद उसे पति के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में भी पता चला है। वह अधिक शराब पीने का आदी निकला। इसी बीच महिला के गर्भवती होने पर उससे कार की मांग की गई।

आरोप है कि पति उसे मायके में छोड़ गया था। कहा कि घर दहेज के साथ ही वापिस लौटना। इसी बीच एक दिन उसे कॉल किया गया और तीन तलाक की धमकी दी गई। ऐसे में महिला अपने ससुराल पहुंच गई। जहां उसके पति समेत ससुराल के सभी सदस्यों ने मारपीट की। आरोप है कि महिला को कीटनाशक पिलाकर मारने की कोशिश की गई है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में पति जुनैद, ससुर नायाब खान, सास रफत जहां, ननद सुमायला और बहनोई आदिल बड़ी ननद इरम और जेठ रूमान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img