03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानीः गौला रेंज में पेड़ पर लटकी मिली वन दारोगा की लाश

Spread the love
  • किसी के गले नहीं उतर रही वन गुज्जरों के खत्ते के पास खुदकुशी कर लेने की बात

एफएनएन, हल्द्वानीः गौला रेंज में रविवार सुबह वन दारोगा की लाश पेड़ पर फंदे में लटकी मिली। सूचना पर पुलिस और वनकर्मी मौके पर पहुंचे और छानबीन के बाद लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी। वन दारोगा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में तैनात वन दारोगा किशोर धपोला की लाश  रविवार सुबह गुज्जर खत्ते के पास पेड़ पर लटकी हालत में बरामद हुआ। बताया गया कि वन दारोगा धपोला शनिवार रात 11 बजे जंगल में गए थे लेकिन ड्यूटी खत्म होने के बाद भी देर तक घर नहीं लौटे। दारोगा की लाश जंगल में पेड़ पर फंदे में लटकी हुई मिलने की खबर परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।  पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भिजवा दी है। गौला रेंज में वन दारोगा के पद पर कार्यरत 45 वर्षीय किशोर धपोला निवासी जयपुर बीसा मोटाहल्दू शनिवार रात 11 बजे गौला रेंज के गौला रोखड़ में ड्यूटी करने गए थे। लेकिन ड्यूटी खत्म होने के बाद भी लौटकर घर नहीं पहुंचे।

अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों और वन कर्मियों ने देर रात में ही लापता वन दरोगा की तलाश शुरू कर दी लेकिन पता नही लगा। रविवार सुबह गौला रेंज के गौला रोखड़ में गुज्जरों के खत्ते के पास एक पेड़ पर फंदे में लटकी दारोगा की लाश मिल गई। हर कोई वन दारोगा किशोर धपोला की मौत से हैरान है। वन कर्मियों का कहना है कि किशोर काफी मिलनसार-हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे। ऐसे में फांसी लगाने का सवाल ही नहीं उठता। वही वन गुज्जरों के खत्ते के नजदीक फांसी लगाने की बात किसी के भी गले नहीं उतर रही है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img