03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेलीः शाही के गांव में किसान नेता की पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला

Spread the love
  • हत्यारोपी दोनों सगे भतीजे गिरफ्तार, दोनों अन्य आरोपी भी हिरासत में

एफएनएन, मीरगंज/बरेली: मीरगंज तहसील के शाही थाना क्षेत्र के गांव कुल्छा की गौंटिया में रविवार को किसान नेता की पत्नी की पुरानी रंजिश में रास्ते में घेरकर पीट-पीटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, कुल्छा की गौंटिया निवासी लाखनराम किसान नेता हैं। पुलिस ने किसान नेता की तहरीर पर उनके छोटे भाई, भाभी और दो भतीजों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी भतीजों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

किसान नेता लाखन राम का अपने छोटे भाई सोमपाल से पुराना विवाद चल रहा है। बरेली के कोर्ट में मुकदमा भी विचाराधीन है। आरोप है कि भाई सोमपाल और उसकी पत्नी भानुमती, बेटे सोनू, सोहनलाल लाखनराम और नत्थो देवी पर मुकदमा वापस लेने के लिए पिछले काफी समय से दबाव डाल रहे थे। लेकिन लाखनराम की पत्नी नत्थो देवी किसी भी कीमत पर केस वापस लेने को राजी नहीं थी। बताते हैं कि इसी रंजिश में रविवार सुबह सगे देवर सोमपाल, देवरानी भानुमती और उनके दो बेटों सोनू, सोहनलाल ने नत्थो देवी को उस वक्त रास्ते में घेर लिया जब वह चाय की पत्ती खरीदने गांव की ही दुकान पर जा रही थी।

चारों ने उसे लात-घूसों और लाठी-डंडों से जानवरों की तरह बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और गालीगलौज करते भाग गए। पिटाई से गंभीर घायल नत्थो देवी ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम को भिजवाने के बाद मृतका के पति किसान नेता लाखनराम की तहरीर पर उनके छोटे भाई सोमपाल, भाभी भानुमती और दोनों भतीजों सोनू, सोहनलाल के विरुद्ध हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। चारों नामजद आरोपियों को पुलिस ने बाद में उनके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें देकर पकड़ भी लिया है। हालांकि लिखापढ़ी में वादी लाखनराम के दोनों नामजद भतीजों सोनू और सोहनलाल की गिरफ्तारी ही फिलहाल दिखाई गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं, बाकी दो भी जल्द पकड़े जाएंगे 

वादी लाखनराम की ओर से पत्नी नत्थोदेवी को पीट-पीटकर मार डालने की तहरीर दी गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। बाकी दो फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

-रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी बरेली 

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img