03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हफीज ने गाय से किया था अमर्यादित कृत्य, उसका सिर मुंडवाकर पोत दी थी कालिख, अब 60 अज्ञात लोगों पर केस

एफएनएन, हल्द्वानी : पुलिस ने कमलुवागांजा क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले 60 अज्ञात लोगों पर बलवा, अनादर कर बल प्रयोग करने व मारपीट की धारा में केस दर्ज कर लिया है। घटना 14 जून की है।

  • युवक का सिर मुंडवाकर पोत दी थी कालिख 

गाय से अमर्यादित कृत्य करने का आरोप लगाकर क्षेत्रवासियों व हिंदू संगठन के लोगों ने एक युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोत दी थी। इसके बाद भय के चलते दुकानें बंद हो गई थी, जबकि कुछ दुकानें जबरन बंद कराई गई थीं।

  • 14 जून को घटित हुई थी घटना

आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति का कहना है कि 16 जून को मुखबिर ने उनके वाट्सएप नंबर पर 14 जून को घटित घटना का वीडियो भेजा, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेरा था और मुंह पर कालिख पोतकर उसके बाल काटे थे। इससे शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल आशंका थी।

वीडियो से पता चला कि घटना 14 जून को दोपहर डेढ़ बजे की है, जिसका सिर मुंडवाकर कालिख पोती है, वह मूलरूप से नई बस्ती स्वार, रामपुर हाल बरेली रोड निवासी हफीज है।

वहीं विपिन पांडे ने फोन कर बताया कि कमलुवांगाजा चौराहे पर मुस्लिम लड़के ने गाय के साथ अमर्यादित कृत्य किया गया है। लोगों की भीड़ ने युवक को घेर रखा है और क्षेत्र में काफी आक्रोश में है। युवक को भागते समय लोगों ने पकड़ा।

  • दुकानों में हुई तोड़फोड़ 

चौकी इंचार्ज के अनुसार वह मौके पर पहुंचीं तो करीब 50-60 लोगों की भीड़ थी। दुकानों में तोड़फोड़ हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img