03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कीर्तिनगर में गुलदार की दहशत, जंगल में घास लेने गई महिला पर किया हमला, मौके पर हुई मौत

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल:  उत्तराखंड में गुलदार के हमलों के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। बुधवार को श्रीनगर में कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह नौ बजे की है। नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी(55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरा घात लगाए बैठे गुलदा ने महिला पर हमला कर दिया।

बता दें कि प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में इस वर्ष अब तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदारों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img