03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भगवान टपकेश्वर महादेव की निकाली भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून शहर में आज सोमवार को धूमधाम से भगवान टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर इस बार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडाबाजार, पलटन बाजार, घंटाघर, बिंदाल, कैंट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट चौक होते हुए श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर में सम्पन्न हुई।

  • ये रहा आकर्षण का केंद्र

22वीं शोभायात्रा में पहली बार अष्ट विनायक के आठ स्वरूपों के दर्शन हुए। इसमें श्री टपकेश्वर महादेव, श्री दूधेश्वर महादेव, तपेश्वर महादेव, देवेश्वर महादेव व महंत माया गिरि महाराज के डोले, शिव बरात, खाटू श्याम, 56 भोग, पार्थिव शिवलिंग, पंचमुखी हनुमान की झांकियां आर्कषण का केंद्र रही। शोभायात्रा के उपलक्ष्य में बिंदाल पुल के समीप ओंकार प्लाजा पर लच्छु गुप्ता की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

  • सीएम धामी ने यात्रा में पहुंचकर लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस दौरान महंत कृष्णा गिरी महाराज ने सीएम को आरती देकर उनका स्वागत किया। उनके साथ मेयर सुनील उनियाल गामा और कैबिनेट मंत्री गणेश जो भी मौजूद रहे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img