03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंत विवि के किसान मेले में पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, जैविक खेती करने कि किया आह्वान

एफएनएन, पंतनगर : पंत विवि के अखिला भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी पहुंचे। किसानों को संबोधित करते हुए महामहिम ने कहा कि किसानों के लिए यह मेला निरंतर लाभकारी सिद्ध हो रहा है। कुछ और नया करने की जरूरत है। ऐसी चीजें तैयार करें, जो हानिकारक न हो।

गांधी हाल में कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ अनिल कुमार शर्मा ने मेले के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि जो देश पहले कृषि प्रधान कहलाता था, उस देश में लोग अन्न के लिए तड़पते थे। आज हम दुनिया के लोगों को अनाज देते हैं। इसका श्रेय हम विज्ञानियों एवं शोध छात्रों को देते हैं। कहा कि फर्टिलाइजर आज हमारे लिए नुकसानदेह साबित हो रहे हैं। आज दुनिया में जैविक खेती पर जोर दिया जा रहा है। जैविक उत्पाद विदेश जा रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि एलोपैथिक की बात करें तो लोग तेजी से इसके पीछे भाग रहे हैं, लेकिन इम्यूनिटी की बात आती है तो आयुर्वेद को प्राथमिकता देते हैं। नई नई चीजें कर सकते हैं हम। महाराष्ट्र के किसान ऐसे हैं जो कई फलों की जीआई टैगिंग कराकर अच्छा मुनाफ कमा रहे हैं। केले को कई गुना अधिक दाम में विदेश में बेचा जा रहा है। यहां के फसलों, सब्जियों की जीआई टैगिंग हो जाए तो किसानों की आय चौगनी हो जाएगी। इसलिए हमें इसी पर फोकस करते हुए चीजों को तैयार करने के साथ ही आगे पर गौर करने की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि देश का पहला कृषि विवि जीबी पंत था। अभी भी है। हमें हर वो नई खोज करने की जरूरत है जिसमें हानिकारक चीजें न हों। नाशिक का अंगूर, अनार, सब रेल से बिना बिचौलिए के दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं। शासन की ओर से बहुत प्रयास किया जाता है, लेकिन मुझे लगता है कि विश्वविद्यालय की ओर से और प्रयास की जरूरत है। पुराने लोग हों या नए, कुछ नया करें। इस मौके पर कुलपति डा मनमोहन सिंह चौहान, डॉ एएस नैन, डा एनएस जादौन, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक किच्छा राजेश शुक्ला, एसडीएम कौस्तुभ मिश्र आदि मौजूद थे।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img