एलआईयू इंस्पेक्टर विजय प्रसाद को सरकार ने दिया तोहफा, स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल करेंगी सम्मानित

0
545

एफएनएन, रुद्रपुर : स्थानीय अभिसूचना इकाई में तैनात व्यवहार कुशल और ईमानदार निरीक्षक विजय प्रसाद को सरकार ने उनकी मेहनत का परिणाम दिया है। विजय प्रसाद को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। देहरादून में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य उन्हें यह सम्मान देंगी। आपको बता दें कि पिथौरागढ़ निवासी विजय प्रसाद 2002 बेच के सब इंस्पेक्टर हैं। 2014 में उन्हें इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली। इस समय वह स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) रुद्रपुर में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। विजय प्रसाद अपने व्यवहार और कार्यशैली को लेकर अधिकारियों और जनता में लोकप्रिय रहते हैं। उनके कार्यकाल में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने कई उपलब्धियां भी हासिल की हैं। उनके साथ ही प्रदेश के अन्य पुलिस अधिकारियों की भी सूची सम्मान के लिए जारी कर दी गई है।

Advertisement

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here