03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मसूरी में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जड़ा थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी एक बार फिर देर रात हुए हंगामे को लेकर चर्चा में है. रविवार की रात भगत सिंह चौक पर एक युवक और कुछ युवतियों के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इसी दौरान स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती ने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मसूरी चौक पर हंगामा: चौक पर करीब आधे घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया. बताया जा रहा है कि विवाद एक स्पा सेंटर पर पत्थर फेंकने और उसके बाद हुई कहासुनी से जुड़ा हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर भिड़ गए.

स्पा सेंटर को लेकर था विवाद: मसूरी में पिछले कुछ महीनों से तेजी से खुले स्पा सेंटर्स स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. कई स्पा सेंटर्स के बारे में लगातार शिकायतें आती रही हैं. लेकिन प्रशासन और पुलिस द्वारा अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि देर रात खुलने वाले कई स्पा सेंटर्स में संदेहास्पद गतिविधियां होती हैं. इनके बाहर आए दिन बहसबाजी और झगड़े देखे जा रहे हैं. भगत सिंह चौक की यह घटना भी इन्हीं गतिविधियों का परिणाम बताई जा रही है.

पुलिस कर रही है तहरीर का इंतजार: शहर कोतवाल देवेंद्र चौहान ने बताया कि- शहर में हुई घटना की जानकारी मिली है. लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. -देवेंद्र चौहान, शहर कोतवाल-

स्थानीय लोगों ने कहा कार्रवाई हो: इधर स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं और वीडियो वायरल हो रहे हैं, तब पुलिस कार्रवाई के नाम पर केवल तहरीर का इंतज़ार क्यों कर रही है?

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img