03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आइडीपीएल के जंगल में मिला युवती शव, हत्या की आशंका, फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया

Spread the love

एफएनएन,ऋषिकेश : ऋषिकेश कोतवाली के आइडीपीएल चौकी अंतर्गत जंगल में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। गुरुवार दोपहर आइडीपीएल गोल चक्कर के समीप स्थित जंगल में कुछ लोग लकड़ी मिलने गए थे। जहां उन्हें एक युवती का शव पड़ा मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास क्षेत्र में जांच की। युवती के शव के पास ही उसके चप्पल तथा कुछ दूरी पर एक लाल रंग का बैग पड़ा मिला। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें नौ नवंबर का ट्रेन का टिकट और कुछ अन्य सामान मिला। एक कागज में मिले नाम पते के आधार पर मृतक की शिनाख्त आरती भोई (28 वर्ष) के रूप में की गई। उसके पास जो कागज मिला उसमें रेलवे टिकट बुकिंग की डिटेल लिखी हुई थी। जिसमें पुरी एक्सप्रेस में हरिद्वार से कटक तक स्लीपर कोच का टिकट था। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि यह टिकट कैंसिल हो गया था।

मृतक के शरीर पर किसी तरह की चोट आदि के निशान नहीं मिले हैं। शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि फिलहाल मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। शव की संदिग्ध अवस्था को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक डीसी धौडियाल ने बताया कि सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। युवती की हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक जांच के बाद शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा जाएगा। युवती के पास जो रेल टिकट मिला है, फिलहाल उसके आधार पर ही जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img