03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

गणतंत्र दिवस हिंसा: आरोपी दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन,नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर किसान आंदोलन के तहत निकाली गई ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा में बतौर आरोपी सामने आए एक्टर दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है| पुलिस ने इसकी जानकारी दी है| जानकारी है कि सिद्धू को पंजाब के जीरकपुर से पकड़ा गया है|दीप सिद्धू और तीन अन्य आरोपियों पर जानकारी देने के लिए पुलिस ने 1 लाख का इनाम रखा था| सिद्धू का नाम ट्रैक्टर रैली में हिंसा-झड़प भड़काने की घटनाओं में सामने आया था| दरअसल, उस दिन कुछ प्रदर्शनकारियों ने तय रूट और वक्त के उलट जाकर ट्रैक्टर लेकर दूसरे रास्तों पर चले गए थे| यहां कई जगहों पर पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई. गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ हुई| फिर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले में घुस गए और यहां भी काफी तोड़फोड़ हुई| कुछ लोग यहां किले के सामने एक खंभे पर चढ़ गए और धार्मिक सिख झंडा फहरा दिया|

बता दें कि पिछले दिनों दीप सिद्धू ने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया था| सिद्धू उस दिन के बाद से ही फरार चल रहा था लेकिन उसके फेसबुक अकाउंट से लगातार ऐसे वीडियोज़ डाले जा रहे थे जिसमें वो किसान नेताओं और आंदोलन को लेकर बात कर रहा था| पुलिस के सूत्रों ने बताया था कि दीप सिद्धू का फेसबुक अकाउंट उसकी एक महिला दोस्त हैंडल कर रही है| वह विदेश से ही दीप के वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर रही थी| दीप सिद्धू अपने वीडियो रिकॉर्ड करके महिला मित्र को भेज रहा था|ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों की भयंकर झड़प हुई थी, जिसमें 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए थे| लाल किले में भी काफी ज्यादा तोड़फोड़ हुई थी| हालांकि, किसान संगठनों ने कहा है कि लाल किले में जो प्रदर्शनकारी गए थे, वो किसान नहीं थे और इसकी जांच की जानी चाहिए कि आखिर हिंसा किसने भड़काई|

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img