Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडगंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट को शीतकाल के लिए बंद...

गंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए, इस साल पहुंचे रिकॉर्ड पर्यटक

एफएनएन, उत्तरकाशी:  पर्वतारोहण व ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध गंगोत्री नेशनल पार्क और गर्तांगली के गेट गुरुवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। अब अगले वर्ष एक अप्रैल के बाद ही सैलानी पार्क की सैर कर पाएंगे। इस बार पार्क में सैलानियों की संख्या के साथ कमाई का भी नया रिकॉर्ड बना।

इस बार 31,235 सैलानियों ने पार्क की सैर की है, जबकि पार्क को प्रवेश शुल्क के रूप में 61 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। जबकि, वर्ष 2022 में 28,500 सैलानियों ने पार्क की सैर की थी। इसके अलावा पार्क क्षेत्र में 20 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:देहरादून नगर निगम का कार्यकाल कल खत्म हो जाएगा, इससे पहले हुई आखिरी बैठक; इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments