Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयसमाज को दिशा देने का काम करेगा फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क : शिवकुमार

समाज को दिशा देने का काम करेगा फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क : शिवकुमार

एफ़एनएन, उधमसिंहनगर : यूपी और उत्तराखंड में तेजी के साथ उभरते न्यूज़ चैनल फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क के उधम सिंह नगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान शहर की तमाम हस्तियों ने चैनल की तरक्की और समृद्धि की कामना की।

रुद्रपुर के जेके टावर स्थित फ्रंट न्यूज़ नेटवर्क चैनल कार्यालय का फीता काटकर समाजसेवी एवं उद्यमी शिव कुमार अग्रवाल ने विचार व्यक्त किए। कहा कि यह चैनल समाज को दिशा देने का काम करेगा। इसके जरिए समाज में बदलाव आएगा। निश्चित रूप से यह चैनल जन-जन की आवाज बनेगा। कहा कि बढ़ते सोशल मीडिया के दौर में यह नित आयाम स्थापित करेगा। कहा कि यूपी और उत्तराखंड में यह चैनल एक सेतु का काम करेगा।

मेयर रामपाल ने कहा कि पत्रकारिता के इस दौर में चुनौती अधिक है। जिनको पार करने पर सफलता मिलती है। आशा है कि यह चैनल एक स्तम्भ साबित होगा। वही विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि यह चैनल एक दिन मुकाम हासिल करेगा। कहा कि यूपी और उत्तराखंड को जोड़ने का काम इस चैनल ने किया है। जो खुद में कुछ हटकर है।

पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने इस चैनल की सफलता की कामना की। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड, डीपीएस चेयरमैन सुरजीत सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर पांडे, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, भाजपा नेता सुरेश कोली, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा,  भाजपा नेता अजय तिवारी, पूर्व मंडी अध्यक्ष अरुण पांडे, भाजपा नेता नवीन बोरा, कांग्रेस नेता सुशील गाबा,वरिष्ठ अधिवक्ता नागेश त्रिपाठी, अभिमन्यु ढ़ीगड़ा, डॉ शाह खान राजशाही, एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा  अंकित और संजय ठुकराल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments