03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ड्रग्स टेस्ट में धोखा, रागिनी द्विवेदी ने यूरिन में मिलाया पानी, जांच में खुलासा

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सैंडलवुड ड्रग केस सामने आया है जिसमें ऐक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी रागिनी द्विवेदी जेल पहुंच गई हैं। इस केस में रौजाना चैंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी ने डोप टेस्ट से बचने के लिए अपने यूरिन सैंपल में पानी मिला दिया था। रागिनी का टेस्ट गुरुवार को बेंगलुरु के केसी जनरल हॉस्पिटल में हुआ था। रागिनी द्विवेदी को पिछले सप्ताह हिरासत में लिया गया था।

रागिनी का व्यवहार शर्मनाक

रिपोर्ट के मुताबिक, 4 सितंबर को गिरफ्तार हुईं रागिनी द्विवेदी का पहला डोप टेस्ट केसी जनरल हॉस्पिटल बेंगलुरु में कराया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रागिनी ने सैंपल के साथ छेड़खानी की थी। उन्होंने अपने यूरिन सैंपल में पानी मिली दिया था। रागिनी द्विवेदी पर ड्रग रैकेट में शामिल होने, खरीद-फरोख्त करने और इस्तेमाल करने का आरोप है। सीसीबी के अधिकारियों ने रागिनी के व्यवहार को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शुक्रवार को उन्होंने घटना का जिक्र मजिस्ट्रेट के सामने किया, और एक्ट्रेस की कस्टडी बढ़ाने की मांग की थी। जज ने उन्हें एक्ट्रेस से पूछताछ के लिए तीन दिन और दिन दिए हैं।

21 अगस्त को मामला आया था सामने

एनसीबी ने कर्नाटक में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कई ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया था। इसके तार सैंडलवुड से जुड़े होने की बात सामने आई। मामले में अब तक रागिनी के अलावा संजना गलरानी, नियाज, रवि शंकर, राहुल, वीरेन खन्ना और एक अफ्रीकन पैडलर समेत कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img