एफएनएन, मंडला : मंडला जिले में जर्जर पुल पर गड्ढे से टकराकर बाइक नीचे गिर गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। सभी पाउड़ी से भैंसवाही जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जर्जर पुल से मोटरसाइकिल गिरने के कारण चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह हादसा शनिवार रात करीब 8 बजे भैंसवाही गांव के पास हुआ।





