03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खेलते-खेलते घर से बाहर आ गई चार साल की मासूम, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलकर मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : श्यामपुर चौकी क्षेत्र के लक्कड़घाट में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए से कुचलने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बच्ची के शव को एम्स मोर्चरी में रखवा दिया है।

श्यामपुर चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि राहुल निवासी, ग्राम मुराट, थाना शिवाला कला, जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी लक्कड़ घाट, ऋषिकेश मजदूरी का काम करता है। शनिवार को राहुल की चार वर्षीय बेटी नंदिनी घर में खेल रही थी। नंदनी खेलते हुए घर से बाहर निकली।

  • चालक को स्थानीय लोगों ने पहले ही पकड़ लिया

इस दौरान वह सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गई। पहिए के नीचे कुचलने से नंदनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन नंदनी को लेकर एम्स ऋषिकेश लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज रामनरेश शर्मा ने बताया कि सूचना पर वह तुरंत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने पहले से ही चालक को पकड़ रखा था। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची का शव एम्स ऋषिकेश में रखवा दिया है।

Hot this week

Pithoragarh में भूस्खलन से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क बंद, BRO ने शुरू किया मलबा हटाने का काम

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़...

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Topics

UKSSSC ने सहायक कृषि अधिकारी भर्ती 2026 का नया सिलेबस जारी किया

एफएनएन, देहरादून : UKSSSC उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग...

Bktc Donation पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल

एफएनएन, देहरादून : Bktc Donation उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img