03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नैनीताल में मलबे से बरामद हुए चार और शव, कुल मृतकों की संख्या हुई 50

एफएनएन, नैनीताल : नैनीताल में बुधवार को मलबे से चार और शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद अब राज्य में सोमवार और मंगलवार को आई आपदा में मृतकों की संख्या 50 हो गई है। अभी भी राहत-बचाव कार्य जारी है।

  • की जा रही पंचायत नामा की कार्रवाई

नैनीताल जिले में कैंची धाम के पास घर में दबी हुई रिचा उम्र 21 साल व अभिषेक उम्र 18 साल के शव पुलिस द्वारा निकाल लिए गए हैं। पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है

वहीं बोहरा कोट रामगढ़ में भी दो व्यक्ति संभू दत्त डालाकोटी उम्र 70 साल बसंत डालाकोटी साल 59 साल के शवों को पुलिस व एनडीआरएफ की टीम द्वारा मलबे से निकाल लिया गया है। यहां भी पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है।

सोमवार और मंगलवार को निरंतर बारिश के चलते उफान पर आई नदियों ने हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर के तराई वाले क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए थे। गौला पुल की एप्रोच रोड, बारहमासी रोड पर और चल्थी पर निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त हो गए। गढ़वाल के कुछ इलाकों में भी नुकसान हुआ, लेकिन कुमाऊं मंडल इससे ज्यादा प्रभावित हुआ।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img