एफएनएन, रुदपुर/हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को उत्तराखंड दौरे पर रहे। हल्द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
- सपा के प्रदेश संगठन की बैठक जल्द
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रुदपुर पहुंचे। दोपहर सवा एक बजे लगभग तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह विर्क के लोकविहार स्थित आवास पर उन्होंने स्थानीय किसान नेताओं, सपा पदाधिकारियों से चाय पर चर्चा की।
साथ ही कहा कि उत्तराखंड छोटा प्रदेश होने के बाद विकास क्यों नहीं हो पा रहा। यहां पर नेताओं के साथ चाय पर चर्चा के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हल्द्वानी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर इकबाल सिंह, राजेन्द्र सिंह खारा, तरसेम सिंह खारा, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, दिलेर सिंह, बलदेव सिंह, हरप्रीत सिंह, विक्रम सिंह आदि ने बुके देकर उनका स्वागत किया। हल्द्वानी में अखिलेश उत्तराखंड सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे हस्सन सिद्दीकी के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जहां वह प्रेस को भी संबोधित करेंगे।