Monday, March 30, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकांग्रेस से निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का...

कांग्रेस से निष्कासित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन, यहां से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। उन्हें पहले अनुशासनात्मक कार्रवाई के रूप में सभी पदों से हटा दिया गया था। इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी उन्हें टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

  • भाजपा नेताओं से मिलने पर सभी पदों से हटाया था

बता दें कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री किशोर उपाध्याय को भाजपा के नेताओं से मुलाकात करने पर पार्टी ने उन्हें प्रदेश समन्वय समिति के अध्यक्ष समेत पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। साथ ही इस मामले में आगे भी कार्रवाई के संकेत दे दिए थो। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

  • किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया। माना जा रहा कि पार्टी उन्हें टिहरी से टिकट दे सकती है। कांग्रेस ने हाल में ही उपाध्याय को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। तब से ही उनके भाजपा में जाने की चर्चा होती आ रही थी। आज सुबह कांग्रेस ने उन्‍हें छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था।

  • ज्योति रौतेला को बनाया प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस ने ज्योति रौतेला को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। बता दे कि सरिता आर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से यह पद रिक्त चल रहा था। वहीं, कमलेश रमन, अलका पाल, भागीरथी बिष्ट और मनोरमा डोबरियाल शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नामित किया है।

  • ओमगोपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली

ओमगोपाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली। आज बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ओमगोपाल को प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता दिलाई। ओमगोपाल को नरेंद्रनगर से कांग्रेस प्रत्याशी बनाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments