Tuesday, February 24, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकिच्छा के पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला का निधन

किच्छा के पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला का निधन

एफ़एनएन, किच्छा : कांग्रेस के तेज-तर्रार नेता और किच्छा के पूर्व पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला उर्फ पप्पू चावला का शुक्रवार शाम निधन हो गया। महेंद्र चावला वर्ष 2013 से 2018 तक पालिकाध्यक्ष रहे। पिछले 10 सालों से वह उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्हें कैंसर की शिकायत हुई थी।जिसके बाद उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल से चल रहा था।शुक्रवार शाम डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिवार के लोग उन्हें किच्छा ला रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से किच्छा में शोक की लहर दौड़ गई। चावला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी से टिकट की दावेदारी भी की थी, लेकिन हरीश रावत के खुद मैदान में उतरने से उन्होंने रावत का चुनाव लड़ाया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments