Tuesday, July 29, 2025
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर्व पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने...

उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला पर्व पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ रोपे पौधे

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ शिक्षा सरदार पटेल पार्क में छायादार एवं फलदार पौधा रोपण कर सभी को हरेला पर्व की बधाई दी। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली और नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। उत्तराखंड में हरेला पर्व से सावन शुरू होता है, इस पर्व को शिव पार्वती के विवाह के रूप में भी मनाया जाता है, हरेला पर्व से 9 दिन पहले टोकरी में पांच या सात प्रकार के अनाज बोए जाते हैं और हरेला के दिन इसे काटा जाता है।

मान्यता है कि हरेला जितना बड़ा होगा, किसान को कृषि में अधिक लाभ मिलेगा। महा सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी द्वारा हर बूथ पर 50 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। पार्टी के कार्यकर्ता अपने बूथ पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना, हरेला पर्व कार्यक्रम संयोजक नितिन बाल्मीकि, गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, पुरन भट्ट, महेंद्र पाल, सुरेंद्र चौधरी, धर्मराज जायसवाल, राजेश कोली, देवेंद्र शर्मा, धनीराम, अतीक अहमद, डॉक्टर के एन कपूर, सीएस जोशी, मनोज गुप्ता, रमन कोली, राजकुमार कोहली, सचिन वाल्मीकि, विनय शुक्ला, नंदराम प्रजापति, चूड़ामणि सागर, राकेश गुप्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments