Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडपूर्व विधायक व विश्वविद्यालय प्रबन्ध परिषद के सदस्य ने किया इसरो की...

पूर्व विधायक व विश्वविद्यालय प्रबन्ध परिषद के सदस्य ने किया इसरो की प्रदर्शनी का भ्रमण

एफएनएन, पन्तनगर:  इण्डियन स्पेस रिसर्च आर्गनाइजेशन (इसरो) अहमदाबाद के वैज्ञानिकों द्वारा कैम्पस स्कूल, पन्तनगर में अंतरिक्ष के बारे में और हमारे देश की अंतरिक्ष में स्थिति के बारे जागरूक करती एक अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी “सेलिब्रेशन आफ मिशन मून” आयोजित की गयी है।

बृहस्पतिवार को इसरो द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पन्तनगर विश्वविद्यालय प्रबन्ध परिषद के सदस्य ने भ्रमण किया।  पहले स्पेस सटल वैन फिर इसरो के वैज्ञानिक डाॅ० एन जे भट्ट एवं कैम्पस स्कूल के प्रधानाचार्य बी सी पाठक संग जनक नायर सभागार में आयोजित प्रदर्शनी का भ्रमण कर स्कूल के मैदान में डेमो राॅकेट लाॅन्च कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें:विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों व उपजिलाधिकारी के साथ की बैठक

इसरो के वैज्ञानिक डाॅ० एन जे भट्ट से शुक्ला ने काफी विभिन्न विषयों पर बारीकी से जानकारी प्राप्त की। शुक्ला ने इसरो की टीम का अभिवादन करते हुए कहा कि आपके आने से हमारे क्षेत्र का एक बच्चा भी यदि प्रेरित होकर देश के लिए वैज्ञानिक बनता है तो यह इस आयोजन की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और क्षेत्र के लिए यह बहुत हर्ष का विषय है सभी लोगों को अपने परिवार सहित यहाँ आना चाहिए और जानना चाहिए हमारे देश के वैज्ञानिकों की मेहनत के बारे में।
इस मौके समाज सेवी पवन दूबे, धीरज कुमार एवं कैम्पस स्कूल के शिक्षकगण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments