03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व पार्षद सुबोध कुमार पर चाकू से हमले का प्रयास, CCTV में कैद हुई घटना

Spread the love

एफएनएन, रूड़कीः रुड़की में भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुबोध सैनी से उनके कार्यालय में लूट का प्रयास किया गया। लेकिन, उनकी हिम्मत के चलते बदमाशों का प्रयास असफल रहा और वह अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। भाजपा नेता द्वारा पूरे मामले की तहरीर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी गई है।

आपको बता दें कि रूड़की के आदर्शनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबोध कुमार सैनी रोज़ की तरह अपने ऑफिस में बैठे थे। इस दौरान दो युवक चाकू लेकर ऑफिस में घुस आए। सुबोध कुमार सैनी ने हिम्मत का परिचय देते हुए हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन हमलावर मौके से बाहर खड़ी सफेद वैगनआर कार में बैठकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई।

जिसके आधार पर सुबोध कुमार सैनी ने कोतवाली सिविल लाइन पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस वैगनआर कार और हमलावरों की तलाश में जुटी है।

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में भाजपा नेता सुबोध सैनी के द्वारा बताया गया कि आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। तभी दो युवक चाकू के साथ उनके कार्यालय में घुस गए। उन पर वार करने का प्रयास किया। लेकिन, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। जिसके बाद बदमाश अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया तो वह एक वैगनआर कार में बैठकर फरार हो गए। वहां खड़े लोगों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। वहीं, पीड़ित द्वारा पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

Hot this week

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img