03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

50 हजार रुपये की घूस लेते जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, बागेश्वर: विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, बागेश्वर को 50,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की गई थी कि वह सेवानिवृत सैन्य कर्मी है। उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है।

उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। उनका 11 माह का सेवा विस्तार बढ़ाने के एवज में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत कर्नल) सुबोध शुक्ला द्वारा 50,000 रूपए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत जॉच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।

सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज अभियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो० बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश हॉल निवासी गैस्ट हाउस, सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय परिसर बागेश्वर को शिकायतकर्ता से 50,000 रूपए रूपये रिश्वत लेते हुये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

इस प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img