03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

जल्दी कर लें दर्शन, केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट बंद होने की तारीख आज आएगी सामने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : केदारनाथ धाम समेत पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तिथि तय की जाएगी। तिथि तय करने के लिए सभी तैयारियां मंदिर समिति द्वारा कर ली गई हैं।

पौराणिक परंपराओं के अनुसार प्रतिवर्ष केदारनाथ धाम समेत तीन केदारों के शीतकाल के लिए कपाट बंद होने की तिथि पंचकेदारों के गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विजयदशमी को की जाती है। कपाट खुलने की तिथि भी प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के पर्व पर की जाती है।

  • पंचांग गणना के अनुसार होगी तारीख निर्धारित

मंदिर समिति के अधिकारियों के साथ ही हकहकूक धारियों, वेदपाठी व ब्राह्मणों की मौजूदगी पर पंचांग गणना के अनुसार तिथियां घोषित की जाती हैं। पौराणिक परंपराओं के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट भैया दूज पर्व पर बंद होने की परम्परा हैं, लेकिन इसकी समय व विधिवत घोषणा विजयदशमी पर्व पर होती है।

  • तय की जाएगी कपाट बंद करने की तिथि

विजयदशमी को पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम एवं द्वितीय केदार की तिथि पंचांग गणना के अनुसार मंदिर समिति की मौजूदगी में तय की जाएगी। जबकि तृतीय केदार की मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में ब्राह्मण, वेदपाठी एवं बद्री-केदार मंदिर समिति के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में तय की जाएगी। जिसमें कपाट बंद होने का समय, डोली के प्रस्थान का समय तय किया जाएगा। तिथियां तय करने को लेकर मंदिर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

  • तैयारियां हुई पूरी

मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने बताया कि केदारनाथ के साथ ही विजयदशमी पर्व पर द्वितीय व तृतीय केदार की तिथि निश्चित की जाएगी। जिसको लेकर मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

Topics

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...

33% महिला आरक्षण बिल पास न होने पर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने

एफएनएन, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2029 से पहले महिलाओं...

ट्रंप ने बढ़ाई दुनिया की चिंता, युद्धविराम पर बड़ा सवाल

एफएनएन, वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत...

आगमन खास, तैयारी उदास- किसान मोर्चा क्यों रहा निराश

राज्यमंत्री दर्जे के उपाध्यक्ष का पहला दौरा फीका, मोर्चा...

मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

एफएनएन, बांका : बिहार से इस वक्त की बड़ी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img