03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे बदरीनाथ धाम, साथ में यशपाल आर्य भी मौजूद

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को बदरीनाथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यहां वह बदरीनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। उनके राजनीतिक प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हरीश रावत पूजा-अर्चना करने के बाद पंडा पुरोहितों के साथ आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे।

  • इगास पर हर वर्ष होगा अवकाश : हरीश रावत

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इगास पर्व पर राजकीय अवकाश की घोषणा के बाद तिथि को लेकर विपक्ष ने सियासत गरमाने की कोशिश की तो सरकार ने तिथि भी निर्धारित कर दी। राज्य सरकार की ओर से अब 15 नवंबर को इगास पर्व पर राजकीय अवकाश घोषित किया गया है।

उधर, पूर्व सीएम हरीश रावत का कहना है कि यदि भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हर वर्ष इगास के दिन सरकारी अवकाश घोषित किया जाएगा। इससे पहले इस मामले में पूर्व सीएम हरीश रावत ने इसे सरकार की कोरी घोषणा करार दिया था।

  • 14 नवंबर को इगास पर्व

उनका कहना था कि इगास पर्व 14 नवंबर को है। ऐसे में सरकार की पर्व पर छुट्टी की घोषणा के कोई मायने नहीं हैं, क्योंकि उस दिन रविवार है। इसलिए सरकार की घोषणा का लाभ नहीं मिलने जा रहा। लेकिन इस बीच शुक्रवार को सरकार ने 15 नवंबर (सोमवार) को छुट्टी के आदेश जारी कर दिए।

  • इगास पर्व पर छुट्टी की घोषणा इसी वर्ष के लिए: रावत

इधर, रावत का कहना है कि सरकार की इगास पर्व पर छुट्टी की घोषणा इसी वर्ष के लिए है। लेकिन यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो इस पर्व की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और आधायत्मिक महत्व को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए हर वर्ष इगास के दिन सरकारी अवकाश रहेगा।

  • 1435 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन 
    बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को 1435 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। कड़ाके की ठंड के बावजूद धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अभी तक बदरीनाथ धाम में 170526 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img