Tuesday, March 31, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरुद्रपुर में 32वी में मां वैष्णो दरबार यात्रा का विधिवत शुभारंभ

रुद्रपुर में 32वी में मां वैष्णो दरबार यात्रा का विधिवत शुभारंभ

एफएनएन, रुद्रपुर : श्री दुर्गा यात्रा समिति की ओर से आज श्री दुर्गा मंदिर रुद्रपुर से 32वी मां वैष्णो दरबार यात्रा पूरे विधि विधान से पंडित नवीन शास्त्री और महंत राजीव ठक्कर के द्वारा प्रारंभ की गई। माता रानी को चुन्नी चढ़ाई गई। यात्रा की शुरुआत रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा एवं उनके परिवार द्वारा ध्वज और माता की चुन्नी को लेकर सारी संगत सहित
पांच मंदिर रुद्रपुर के लिए पैदल प्रस्थान किया गया।

रास्ते में ढोल नगाड़ों से सभी भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाए और भजन कीर्तन किया। इसके उपरांत पांच मंदिर पहुंचने पर पांच मंदिर सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर महामंत्री ओम प्रकाश अरोरा द्वारा सभी का स्वागत किया गया और फूलो की वर्षा की और पांच मंदिर में शेरा वाली माता को यात्रा की पहली मां की चुन्नी और महावीर जी का ध्वज अर्पित किया गया। सभी की यात्रा के लिए मंगल कामना की गई।

यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल ने बताया कि सभी देवियो की यात्रा 9 दिन तक चलेगी और 14 तारीख को यात्रा मां ज्वाला जी से पवित्र ज्योति लेकर रुद्रपुर नगर में पहुंचेगी। आज कार्यक्रम में श्री दुर्गा यात्रा समिति के संयोजक वेद ठुकराल, महंत राजीव ठक्कर, दुर्गा मंदिर सभा की अध्यक्ष रेनू अरोरा, विक्की कक्कड़, पवन गाबा पल्ली, अमित दुआ, अंशु कक्कड़, काका नारंग, मोहित बत्रा, किशन सुखीजा, अमित बांगा, किशन मेहता, विपिन अरोरा, पंकज शर्मा, नजीर सिंह, रीता मेहता, एकता दुआ, ठाकुर ओम वीर सिंह, सुनीता सिंह, गीता सुखीजा ,राजीव गम्भीर, अशोक चोपड़ा ,
राजेन्द्र अग्रवाल, चंद्र अरोरा , इना ठुकराल ,सन्दीप धीर ,श्वेता गाबा , देवेंद्र कुकरेती, दीपक अरोरा ,रमेश मनचंदा , अंजू ठक्कर , मंजू गाबा ,भावना सचदेवा, गीतिका सचदेवा, सौम्या ,कपीश ,ओम सचदेवासुभाष डोगरा, दिनेश गुप्ता गुरशरण बब्बर ,किशन नारंग ,
आदि माता के भक्त पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments