03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टांडा रेंज में वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्कर को पकड़ा, पिकअप में ले जा रहा था खैर के गिल्टे

एफएनएन, हल्द्वानी: तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में लकड़ी तस्करों का बोलबाला है. चार दिन पहले जहां लकड़ी तस्करों और वन विभाग की आपसी मुठभेड़ में एक तस्कर को गोली लगी थी, वहीं वन विभाग की कार्रवाई में बड़ी मात्रा में अवैध लकड़ी के साथ तीन तस्कर भी पकड़े गए थे. एक बार फिर से लकड़ी तस्करों ने वन विभाग को चुनौती दी है.

टांडा और पीपलपड़ाव रेंज की वन विभाग की टीम ने खैर की लकड़ी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. वन तस्कर खैर की लकड़ी को एक पिकअप वाहन में लादकर ले जा रहा था. मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है. पूरे मामले में वन विभाग की टीम ने आरोपी तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पिकअप वाहन को सीज कर दिया है. पकड़ी लकड़ी की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि देर रात पीपल पड़ाव रेंज की वन टीम गश्त कर रही थी. तभी मुखबिर से तस्करी की सूचना मिली. टीम द्वारा पीपल पड़ाव रेंज के दलपुरा मंदिर के पास एक पिकअप में बेशकीमती अवैध खैर की लकड़ी को ले जाया जा रहा है. वन विभाग टीम ने टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम को इसकी सूचना दी. जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक वाहन भगा ले गया.

इसके बाद वन विभाग की टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया. चेक करने पर पिकअप में अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी बरामद हुई. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका नाम मोहन लाल पुत्र राम स्वरूप निवासी कठपुलिया डैम हाल निवासी ढाई नम्बर थाना गुलरभोज उधमसिंह नगर है. उसने बताया कि खैर की लकड़ी को तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जा रहा था, जहां उसकी भारी मात्रा में डिमांड है. आरोपी वन तस्कर के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वाहन को सीज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र संघ ने कॉलेज और PWD के खिलाफ उठाई आवाज, स्मार्ट लाइब्रेरी का निर्माण न होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...

Topics

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img