एफएनएन, किच्छा। मदरसा अरबिया रज़वीया इशातउलूम में जशने आज़ादी के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान मदरसे के प्रिंसिपल मौलाना कारी सिराजुद्दीन ने कार्यक्रम का आगाज़ किया एवं मदरसे के बच्चों के साथ मिलकर तकी रजा के द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा गाया एवं जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती याकूब रजा ने अपनी तकरीर में आज़ादी के बारे में बताया एवं मदरसे के मुफ्ती खूशनूर रजा ने व मोलाना मोहम्मद असलम ने अपनी अपनी तकरीर में हिन्दूसतान को हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्म के लोगो ने मिलकर आज़ादी दिलाई।
इस दौरान मौलाना अफसर अली, सभासद दानिश मलिक, रहीस बरकाती, जावेद कुरैशी, आरीफ मलिक,नसीम अंसारी, हाफीज़ अनीस, रियाज़ मलिक,दानू अंसारी, रशीद अहमद,शाहिद मलिक, रफीक अहमद, तारिक अली, मुदस्सर खान,ताज भाई, हुसैन रजा,मामून रजा, नायर जमाली, हसनैन राजा एवं काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।







