03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बहेड़ी के किराना व्यापारी से लूट को अंजाम देने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

लूटी रकम, स्कूटी समेत तीन दुपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन भी बरामद

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बहेड़ी कोतवाली के आमडंडा टोल प्लाजा पर मंगलवार रात किराना व्यापारी से लूटपाट करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पांच मोबाइल फोन, लूटे गए 44,554 रुपये और स्कूटी समेत तीन दुपहिया वाहन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया है।

एसपी उत्तरी ने इस मामले में बताया कि किराना दुकान बंदकर घर जा रहे व्यापारी रितेश को मंगलवार रात आमडंडा टोल प्लाजा के पास रोककर पांच बदमाशों ने नकदी और स्कूटी लूट ली थी। शिकायत के बाद पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के पांच सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए लुटेरों में शिवम, चंदन, सजल सक्सेना निवासी बहेड़ी, राहुल कुमार, रोहित निवासी किच्छा जनपद उधम सिंह नगर शामिल हैं। चंदन हत्या के केस में पंजाब की एक जेल में सजा भी काट चुका है।

एक आरोपी की सफाई- कर्जा चुकाने को की थी लूटपाट
गिरफ्तार लुटेरों में से एक शिवम ने पूछताछ के दौरान सफाई दी कि शुरू की तो पता चला कि  नाम के आरोपी उसने बीमार पिता के इलाज के लिए 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। साहूकार कर्ज की रकम चुकाने का उस पर लगातार दबाव बना रहा था। इसीलिए शिवम ने साथियों की मदद से किराना व्यापारी के साथ लूट की योजना बनाई।

चोरी की बाइकों सहित दो आरोपी गिरफ्तार
गांव रुड़की के रास्ते पर सरकारी जीटीआई कॉलेज के पास चोरी की दो बाइकों पर सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बाइक डेढ़ साल पहले दिल्ली की मधु विहार कॉलोनी तथा दूसरी रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से चोरी की गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम लियाकत पुत्र मकसूद निवासी कस्बा बाजपुर ऊधम सिंह नगर और हर देव निवासी गांव मानपुर थाना शीशगढ़ बताए। इसी मामले में गांव बांसबोझ के नरेंद्र पुत्र बाबूराम का नाम भी प्रकाश में आया है। बाइक चोरी कर उसने हर देव को सौंप दी थी। वाहनों को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस नरेंद्र की तलाश कर रही है।

Hot this week

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...

Haridwar : होटल अलकनंदा PPP मोड पर विवाद, हरीश रावत का प्रदर्शन

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में होटल अलकनंदा...

Haridwar में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तों को...

Topics

Former CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई बृज मोहन का निधन

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और...

Haridwar : होटल अलकनंदा PPP मोड पर विवाद, हरीश रावत का प्रदर्शन

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में होटल अलकनंदा...

Haridwar में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

एफएनएन , हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में रिश्तों को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img