Tag: Bahedi

बहेड़ी-किच्छा के बीच पटरियों से उतरी बीसीएम, चार घंटे ठप रही ट्रेनों की आवाजाही

बहेड़ी-किच्छा के बीच बुधवार सुबह ब्लास्ट क्लीनिंग मशीन (बीसीएम) पटरियों से उतर गई। इस दुर्घटना की वजह से करीब चार घंटे तक बहेड़ी और किच्छा स्टेशनों के बीच ट्रेनों की आवाजाही ठप रही। दो यात्री ट्रेनों और एक मालगाड़ी को पास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

भारी बारिश और बांधों से छोड़े गए पानी से बरेली में भी उफनाईं नदियां

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद उत्तराखंड के गौला और पीलीभीत के शारदा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से बरेली जिले में भी रामगंगा, बहगुल समेत सभी नदियां उफनाई हुई हैं। मीरगंज तहसील के शाही, दुनका समेत कई गांवों में बहगुल नदी की बाढ़ का पानी घुस गया है। रविवार को दुनका- नगरिया सोबरनी रोड पर तो बहुल नदी की तीन फुट गहरी धार चलने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। शाही क्षेत्र का गांव वसावनपुर बाढ़ में घिरा हुआ है।

बहेड़ी के किराना व्यापारी से लूट को अंजाम देने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

गिरफ्तार लुटेरों में से एक शिवम ने पूछताछ के दौरान सफाई दी कि शुरू की तो पता चला कि  नाम के आरोपी उसने बीमार पिता के इलाज के लिए 60 हजार रुपये का कर्ज लिया था। साहूकार कर्ज की रकम चुकाने का उस पर लगातार दबाव बना रहा था। इसीलिए शिवम ने साथियों की मदद से किराना व्यापारी के साथ लूट की योजना बनाई।