Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडदो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जोशीमठ...

दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जोशीमठ में छात्र-छात्राओं से करेंगी संवाद, जाएंगी बदरीनाथ और माणा

एफएनएन, देहरादून : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। आज वह जोशीमठ में श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि वित्त मंत्री दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगी। वे दोपहर दो महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।

इसके बाद साढ़े तीन बजे जोशीमठ से सड़क मार्ग से बदरीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगी। रविवार को वित्त मंत्री बदरीनाथ धाम के दर्शनों के बाद सुबह सवा नौ बजे देश के प्रथम गांव माणा पहुंचेंगी। यहां वे एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। करीब एक घंटे यहां रुकने के बाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे वित्त मंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments