03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड की वादियों में फिल्ममेकर विक्रम मकानदार करेंगे वेब सीरीज की शूटिंग, नए चेहरों को मिलेगी जगह

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : अभिनेता व फिल्ममेकर विक्रम मकानदार उत्तराखंड की वादियों में अगले वर्ष मार्च से वेब सीरीज की शूटिंग करने जा रहे हैं। इसमें 60 प्रतिशत शूटिंग उत्तरकाशी, धनौल्टी, मसूरी व ऋषिकेश में होगी, जबकि अन्य भाग मुंबई में शूट किया जाएगा।

वेब सीरीज उत्तराखंड के बच्चे की मुंबई में जाकर खोने व वहां के संघर्ष पर आधारित होगी। इसमें सभी नए चेहरे नजर आएंगे, स्थानीय कलाकारों को भी मौका मिलेगा। अपनी वेब सीरीज की लोकेशन तलाशने के लिए उत्तराखंड पहुंचे विक्रम मकानदार दून क्लब में पत्रकारों से रूबरू हुए।

  • होली के बाद शुरू होगी शूटिंग

विक्रम मकानदार ने बताया कि उत्तराखंडवासी उन्हें अपना दामाद मानते हैं। मसूरी में उनका ससुराल है। मुंबई में रहते हुए भी देहरादून में उन्हें घर जैसा माहौल मिलता है। उन्होंने बताया कि वेब सीरीज के लिए लोकेशन फाइनल है। मार्च में होली के बाद शूटिंग शुरू करेंगे।

  • नए चेहरों को मिलेगी वेब सीरीज में जगह

अभिनय के बारे में विक्रम मकानदार ने बताया कि पुराने चेहरों को सभी जानते हैं, इसलिए उनकी वेब सीरीज में सभी नए चेहरे देखने को मिलेंगे। इस मौके पर रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img