03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

10वीं की छात्रा की दिन दहाड़े अपहरण की कोशिश, पिता की सतर्कता आई काम

एफएनएन, हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में घर से कोचिंग के लिए निकली 10वीं की एक छात्रा के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूटी सवार शोहदे ने अपने साथी की मदद से छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की. छात्रा के पिता ने घटना को देख लिया, जिसके बाद पिता ने युवकों का पीछा किया तो वो छात्रा को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए. छात्रा के परिजनों ने युवक के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है. तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पर अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं युवक दूसरे समुदाय विशेष का है.

छात्रा के अपहरण की कोशिश: हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में रहने व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा है. वह रोजाना दोपहर आवास विकास में ट्यूशन पढ़ने जाती है. बीती 30 अगस्त को भी वह घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, तभी रास्ते में स्कूटी सवार युवक ने उसे रोक लिया, छात्रा बात समझ पाती इससे पहले युवक ने अपने एक साथी की मदद से छात्रा को खींच कर स्कूटी में बैठा लिया और उसका अपहरण करने की कोशिश की. घटना की भनक परिजनों को लग गई.

परिजनों को लगी घटना की भनक: जिसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया. छात्रा के पिता को पीछे देख आरोपी उसे रास्ते में छोड़कर भाग खड़े हुए. कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, जान से मारने की धमकी देना और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं छात्रा ने अपने पिता से भी युवक की शिकायत की थी. युवक ने कुछ दिन पहले छात्रा को जबरदस्ती एक ताबीज दिया और कहा कि इसको पहन ले वरना तुझे व तेरे घर वालों को जान से मार दूंगा. किसी को बताया तो तुझे व तेरे परिवार वालों को जान से मार दूंगा.

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img