Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडबेटी के निकाह से 5 दिन पहले उठा पिता का जनाजा, फंदे...

बेटी के निकाह से 5 दिन पहले उठा पिता का जनाजा, फंदे से लटककर की आत्महत्या

एफएनएन, मिर्जापुर : मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के सिलहटा गांव निवासी पिता ने पुत्री के निकाह से पहले ही घर से 700 मीटर दूर पलाश के पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने फंदे पर लटका शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

  • यह है पूरा मामला 

क्षेत्र निवासी वली अहमद उर्फ दिल मोहम्मद की दो पत्नियों है। पहली पत्नी जैतूनिया से तीन पुत्र और तीन पुत्री हैं। एक पुत्री की शादी करना बाकी है। पहली पत्नी जैतूनिया (15) ने वली मोहम्मद को छोड़कर किसी और से निकाह कर लिया। इसके बाद वली मोहम्मद ने भी समीना से निकाह कर लिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • समीना से चार पुत्री व एक पुत्र है। 

पहली पुत्री की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के जसोवर गांव में तय की थी। पांच मई को पुत्री की शादी के लिए बरात आनी थी। मंगलवार की सुबह वली अहमद सिवान में जाकर एक महुआ के पेड़ में फंदे से लटकने का प्रयास कर रहा था, तभी गांव निवासी एक महिला महुआ का फूल बिनते वहां पहुंची। उसने फंदे से लटक रहे वली मोहम्मद को रोकने के लिए आवाज लगाया, तो वली कुछ दूर स्थित पलाश के पेड़ के पास जाकर फंदे से लटक गया।

सुबह ग्रामीणों ने वली का शव लटकते देखा तो इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक खेती- किसानी करके परिवार का गुजर बसर करता था। पहली पत्नी के बच्चे अलग रहते हैं।

  • क्या बोली पुलिस

थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह का कहना है कि फंदे से लटककर व्यक्ति ने जान दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments