Wednesday, February 25, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशफतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर किए...

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 45 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली।  थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों को 45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे शंखा पुल के पास एएनए कॉलेज रोड पर रबड़ फैक्ट्री के अंदर जाने वाली रोड से दो अभियुक्तों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की कड़ी पुछताछ में उन्होंने बताया कि हमने एक ट्रक ड्राइवर से स्मैक खरीदी थी और फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज क्षेत्र में इसे बेचने ले जा रहे थे।

पकड़े गए अभियुक्तों में एक ने अपना नाम अनवर पुत्र नत्थू निवासी मो0 अंसारी वार्ड 09 और दूसरे ने शकील पुत्र नन्हें मो0 अंसारी वार्ड 10 कस्बा व थाना फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली बताया। दोनों अभियुक्तों के पास से 45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर  जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अनवर के कब्जे से 25.5 ग्राम और शकील से 19.5 ग्राम कुल 45 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।अन्तरराष्ट्रीय बाजार में इस स्मैक की कीमत 5 लाख 40 हजार रुपये है। स्मैक तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा, दरोगा पुष्पेन्द्र सिंह और पुलिस कर्मी रोहित तोमर, अनिल कुमार, सुरजीत सिंह, लेखपाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments