Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
HomeHariyanaचमत्कार का झांसा देकर 40 लाख की ठगी, चंडीगढ़ में फर्जी तांत्रिक...

चमत्कार का झांसा देकर 40 लाख की ठगी, चंडीगढ़ में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार

एफएनएन, चंडीगढ़ : अभी तक पुलिस, सीबीआई, कस्टम अधिकारी सहित अन्य नाम पर साइबर ठगी किया जा रहा था. लेकिन चंडीगढ़ में तांत्रिक बनकर लोगों को ठगी का एक नया मामला सामने आया है. चंडीगढ़ सेक्टर 17 में तांत्रिक बनकर एक बीमार महिला से 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का एक आरोपी को साइबर पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है.

सोशल मीडिया पोस्ट से लोगों को फंसाता था: केस से जुड़े चंडीगढ़ पुलिस के साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि यह व्यक्ति अपने साथी के साथ फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन डालकर लोगों को भावुक और पारिवारिक समस्याओं का समाधान करने का झांसा देता था.

मानसिक तौर से बीमार है महिलाः पुलिस ने बताया कि जिस महिला की ओर से शिकायत की गई है वह मानसिक तौर से बीमार है. जिसकी मजबूरी का फायदा उठाकर आरोपियों ने पहले उसका भरोसा जीता फिर उसे अलौकिक खतरे बताकर डराने और पैसे और गहने जेवरात ठग लिए गए.

राजस्थान के झुंझुनू का निवासी है आरोपीः एसपी साइबर गीतांजलि खंडेलवाल के निर्देश पर मामले में कार्रवाई की गई है. साइबर क्राइम के अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान बैंक खाता मोबाइल नंबर और केवाईसी दस्तावेज के आधार पर आरोपी की पहचान रोहित भार्गव के तौर पर हुई है. वह झुंझुनू राजस्थान का रहने वाला है. छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वहीं पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने सारे गुनाह मान लिया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments