संघ स्थापना शताब्दी और भारतीय संविधान की स्थापना तथा गणतंत्र दिवस के 77वें वर्ष में संस्कार भारती के बैनर तले भारत माता पूजन, विचार गोष्ठी
फ्रंट न्यूज नेटवर्क ब्यूरो, बरेली। संस्कार भारती बरेली महानगर के तत्वावधान में शांति अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बरेली में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत माता पूजन कार्यक्रम एवं भारतीय संविधान के 77वें स्थापना वर्ष एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री सुधांशु जोशी महानगर विद्यार्थी प्रमुख, बरेली महानगर और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डी.प्रसाद उर्फ पप्पू वर्मा रहे।

अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष उपमेंद्र सक्सेना एडवोकेट ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन कार्यक्रम से हुआ। मुख्य वक्ता सुधांशु जोशी ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत का संविधान का मूलाधार लोकतांत्रिक ढांचे को सर्वोच्च शक्ति देना और एक ऐसे समतामूलक-न्यायपूर्ण समाज की स्थापना करना है जो सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व एवं राष्ट्र रक्षा के मजबूत स्तंभों पर टिका हो।

समारोह में भारत सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह, हरदयाल, सुधा पाठक , नीलम, अशोक जायसवाल, शुभम, ईशू, प्रियंका, रितिक एवं विवेक आदि की भी सक्रिय सहभागिता रही। पूरे आयोजन में प्रांतीय मंत्री कुलदीप वर्मा का विशेष योगदान रहा।






