03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून : अस्पताल के समाने युवक पर फायरिंग करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

एफएनएन, देहरादून : दून अस्पताल के समाने युवक पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के साथ बुधवार रात को डोईवाला के लालतप्पड़ क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हुई. पुलिस ने लालतप्पड़ में बैरियर लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया. घायल बदमाशों के पैरों में गोली लगी है. दोनों को प्राथमिक इलाज के लिए सीएचसी डोईवाला भेजा गया. जहां से उन्हें जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया है. घटनास्थल की सूचना पर एसएसपी देहरादून खुद अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे.

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात को डोईवाला, लालतप्पड़ क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान पुलिस को संदिग्ध बदमाशों की जानकारी मिली. लालतप्पड़ पर बैरियर लगाकर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. उसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया. पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद देहात और शहर में सभी जगह पुलिस हाई अलर्ट किया गया.

एसएसपी भी घटनास्थल के लिए अन्य अधिकारियों के साथ रवाना हुए. पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुये. एक बदमाश जंगल में फरार हो गया. फरार बदमाश की तलाश में जंगल में कांबिंग जारी है. दोनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली है.

मुठभेड़ में घायल बदमाशों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी सीएससी अस्पताल डोईवाला भेजा गया. जहां दोनों बदमाशों को रेफर कर जौलीग्रांट हॉस्पिटल लाया गया. एसएसपी देहरादून ने घटनास्थल पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया. अस्पताल में जाकर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी भी ली.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश 25 वर्षीय सोहेल खान और 23 वर्षीय शानू ने दून अस्पताल के सामने हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी हैं. बदमाशों के खिलाफ कोतवाली नगर देहरादून मे हत्या का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज है. बदमाशों से एक स्कूटी, दो तमंचे जिंदा राउंड और खोखा राउंड बरामद हुए हैं. साथ ही फरार आरोपी की तलाश के लिए कांबिंग जारी है.

Hot this week

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Topics

Haridwar में IB के SP पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली गोली

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार से एक...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img