Saturday, February 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडरामनगर में हाथी का आतंक, ग्रामीण को पहले सूंड में फंसाकर जमीन...

रामनगर में हाथी का आतंक, ग्रामीण को पहले सूंड में फंसाकर जमीन पर पटका, फिर पैर से दिया कुचल

एफएनएन, रामनगर: उत्तराखंड में जिम कॉर्बेट नेशलन पार्क से लगे रिहायशी इलाकों में आए दिन वन्यजीवों का आतंक बना रहता है. यहां पर अक्सर वन्यजीवों और मानव के बीच संघर्ष की घटनाएं देखने को मिलती है. ताजा मामला नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र का है, जहां हाथी ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक मामला गुरुवार दोपहर का है. रामनगर विकासखंड के कंदला गांव के रहने वाले 35 साल के पाला सिंह रोजाना की तरह गुरुवार दोपहर को अपने भाई को ट्रैक्टर से खाना देने जा रहे थे. पाला सिंह का भाई खनन में काम करता है. बताया जा रहा है कि तभी मंदला पीर पत्ता के जंगल में अचानक से ट्रैक्टर से सामने हाथी आ गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पाला सिंह हाथी से अपनी जान बचाने के लिए कुछ जतन करता उससे पहले ही हाथी ने पाला सिंह को अपनी सूंड में फंसा कर जमीन पर पटक दिया और फिर वहीं पर उसे पैरों से कुचल दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि पाला सिंह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है. जिसे परिजन तत्काल रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने पाला सिंह को मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद ग्रामीणों में हाथियों को लेकर दहशत का माहौल है. वन विभाग ने ग्रामीणों ने अकेले जंगल न जाने की अपील की है. वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथी के आतंक से निजात दिलाने के साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है.

पढ़ें- देहरादून के दंपति युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का देते थे झांसा, ठगी का मुकदमा दर्ज

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments