Sunday, March 29, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडचमोली जिले के दशोली में बिजली ठीक करते समय विद्युत कर्मचारी को...

चमोली जिले के दशोली में बिजली ठीक करते समय विद्युत कर्मचारी को लगा करंट, मौके पर ही हुई मौत

एफएनएन, चमोली: जनपद चमोली में करंट हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. दशोली ब्लॉक के दुर्गापुर के समीप प्रदीप कुमार विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था. इस दौरान सिस्टम की लापरवाही के चलते करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. प्रदीप की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया. वहीं परिजनों ने विद्युत विभाग पहुंचकर जमकर हंगामा किया.

लोगों ने मृतक प्रदीप के परिजनों के लिए न्याय की मांग की. आक्रोशित लोगों ने कहा कि जब तक प्रदीप के परिवार को उचित मुआवजा और एक परिजन को नौकरी नहीं मिल जाती उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र भंडारी भी पीड़ित पक्ष की ओर से परिजनों का न्याय दिलाने के लिए पहुंचे. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बात की और उचित मुआवजे के साथ मृतक की पत्नी को नौकरी की मांग रखी.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उन्होंने कहा कि जो भी लापरवाह अधिकारी कर्मचारी हैं, जिनकी लापरवाही से प्रदीप की जान गई, उस पर कार्रवाई हो. वहीं अधिशासी अभियंता विद्यृत विभाग डॉ प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रदीप आउट सोर्स से विभाग में कार्यरत था. विभागीय मानकों के अनुसार 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है.

प्रदीप के एक परिजन को आउट सोर्स से नौकरी दिये जाने का आश्वसन दिया गया है. आउट सोर्स कंपनी ने भी बीमा ईपीएफ के साथ अन्य माध्यम से परिवार की मदद किये जाने का लिखित आश्वासन दिया. उन्होंने बताया कि विभाग पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करेगा. इस दौरान मनोज कुमार, ग्राम प्रधान सोनम, पंकज नेगी, हरीश राम लाल, देवीलाल भारती आदि मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:-जारी हुए राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल CBT के लिए एडमिट कार्ड, परीक्षा 13 जून से

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments