Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशयूपी में सात चरणों में होगा चुनावी कार्यक्रम, जानें आपके शहर में...

यूपी में सात चरणों में होगा चुनावी कार्यक्रम, जानें आपके शहर में कब होगी वोटिंग

एफएनएन, नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न होंगे। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की है। तारीखों के एलान होने के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चार अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरा चरण 07 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठां चरण 25 मई और सातवें चरण के लिए 01 जून को वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 04 जून 2024 को होगी।

जानिए आपके शहर में कब होगी वोटिंग

यदि सिर्फ उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सात चरणों में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़े राज्य में 80 लोकसभा सीटें हैं, जोकि देश में किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा हैं। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि केंद्र की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

कब कहां वोटिंग

पहला चरण

19 अप्रैल 2024 सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत, रामपुर

दूसरा चरण

26 अप्रैल 2024 अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा

तीसरा चरण

07 मई 2024 संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सिकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनला, बरेली
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

चौथा चरण

13 मई 2024 शाहजहांपुर, फेरी, दौरा, सीतापुर, हरदोई, मिसरिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच

पांचवां चरण

20 मई 2024 मोहनलाल गंज, लखनऊ, राय बरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा

छठां चरण

25 मई 2024 सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, श्ववस्ती, डुमरियांगंज, बस्ती, संत कबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर, भदोही

सातवां चरण

01 जून 2024 महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, वंशगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर, रॉर्बट्सगंज

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments