03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम आवास योजना से बनाए गए मकान में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, जमीन को लेकर था विवाद

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तर प्रदेश के बिलासपुर थाना क्षेत्र के सेठी कालोनी में जमीनी विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसका पता चलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची बिलासपुर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या रात दो से तीन बजे के बीच हुई है। पुलिस हत्यारोपित की तलाश में जुटी हुई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक रामपुर थाना बिलासपुर के ग्राम डिबडिबा स्थित सेठी कालोनी निवासी 70 वर्षीय मुसाफिर साहनी पुत्र स्व. जलधारी साहनी पत्नी सुदामिया देवी और पुत्र धर्मेंद्र साहनी के परिवार के साथ रहते हैं। जबकि एक पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सेठी कालोनी में इनका करीब दो सौ 17 गज का एक प्लाट है। जिसे लेकर एक बिल्डर से उनका भूमि विवाद चल रहा है।

आरोप है कि बिल्डर जमीन 22 लाख रुपये में बेचने के लिए दबाव बना रहा था। इसके लिए 10 हजार रुपये का बयाना भी दिया था, लेकिन मुसाफिर साहनी ने उसे वापस कर दिया था। प्लाट पर मुसाफिर साहनी और उनके पुत्र ने एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाया था। जबकि दूसरे मकान में मुसाफिर साहनी और पत्नी सुदामिया देवी अपने पुत्र के परिवार के साथ रहते थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पीएम आवास से बनाए गए मकान में की हत्या

बुधवार को मुसाफिर साहनी की पत्नी दवा लेने रुद्रपुर भूरारानी आई हुई थी। रात अधिक होने के कारण वह अपनी भूरारानी में रहने वाली पुत्री रीता देवी के घर पर ही रुक गई थी।  रात को मुसाफिर साहनी खाना खाने के बाद प्रधानमंत्री आवास से बनाए गए मकान में सोने चले गए थे। इस बीच मुसाफिर साहनी के कमरे में घुसकर हत्यारोपितों ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर हत्या कर दी।

गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे जब मुसाफिर साहनी का पोता शंकर शौच करने के लिए आया तो अपने दादा का खून से सना शव देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर शराबा होने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग भी पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिलासपुर सीओ, कोतवाल बलवान सिंह, रुद्रबिलास चौकी प्रभारी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जानकारी ली।

बाद में पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाल बिलासपुर बलवान सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। हत्या रात दो से तीन बजे के बीच होने की संभावना है। हत्यारोपितों की तलाश की जा रही है, इसके लिए कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही हत्या का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें – उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा- राम से मिलता है हमारा DNA

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Topics

Chardham Yatra Monsoon तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश

एफएनएन, उत्तराखंड : Chardham Yatra Monsoon उत्तराखंड के मुख्य...

Azam Khan को बड़ा झटका, कोर्ट ने 7 साल की सजा बढ़ाकर की 10 साल

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ...

Hemkund Sahib के कपाट खुले, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Hemkund Sahib उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध...

Uttarakhand Voter List Freeze, 15 सितंबर तक नए वोटर नहीं जुड़ेंगे

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Voter List Freeze उत्तराखंड में...

Chief Election आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे उत्तरकाशी, हर्षिल पोलिंग बूथ का करेंगे निरीक्षण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Chief Election मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन...

Rudrapur 3 School Girls Missing, स्कूल छुट्टी के बाद नहीं लौटीं घर

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur 3 School Girls Missing ट्रांजिट...

Fake Medicine Factory पर STF का छापा, फैक्टरी सील

एफएनएन, उत्तराखंड : Fake Medicine Factory कोटद्वार में नकली...

Heroin Seized : भिवानी से 36 करोड़ की हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

एफएनएन, गुरुग्राम : Heroin Seized हरियाणा की स्पेशल टास्क...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img