Thursday, March 5, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीआबकारी नीति में घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा...

आबकारी नीति में घोटाले मामले में अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा पांचवां समन, दो फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

एफएनएन, नई दिल्ली :  आबकारी घोटाले मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास बुधवार को पांचवां समन भेजा है। उन्हें दो फरवरी को बुलाया गया है। आबकारी घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। इससे पहले दो नवंबर, 21 दिसंबर और तीन जनवरी और 18 जनवरी को चार समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था और समन को ‘अवैध’ और ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया था।

केजरीवाल ने ईडी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया था, उन्होंने समन पर कानूनी “आपत्तियों” का हवाला दिया था और एजेंसी पर “न्यायाधीश, जूरी और जल्लाद” की भूमिका निभाने का आरोप लगाया था। इस बार भी केजरीवाल ईडी के सामने पेश होंगे, इसकी संभावना कम है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

पहले चार बार भेजे जा चुके हैं समन

अरविंद केजरीवाल को पिछले हफ्ते चौथी बार ईडी ने समन जारी किया था और 18 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। बता दें कि केजरीवाल ने इससे पहले दो नवंबर और 21 दिसंबर और तीन जनवरी के तीन समन पर ईडी के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments