Tuesday, February 17, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशऔरैया में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट चले चाकू:...

औरैया में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट चले चाकू: कई घायल

एफएनएन, औरैया: एरवाकटरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समायन में बुधवार की देर रात मार्केट के पास दो पक्षों में गाली-गलौज होने के बाद जमकर मारपीट हो गई। प्रथम पक्ष गांव के ही राघवेंद्र दिवाकर दूसरा पक्ष वीर सिंह जाटव में काफी गाली-गलौज व हाथापाई हुई। इसके बाद वीर सिंह का भाई वीरू जाटव भी पहुंच गया। जिससे पहला पक्ष राघवेंद्र दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।

दूसरे पक्ष के लोगों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर भी पहुंचे, उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि समायन गांव में गोली चलने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन गोली चलने जैसी कोई घटना नही पाई गई।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘बुलेट ट्रेन’ पर जापान ने फंसाया पेंच

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments