03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नशे में धुत दामाद ने गला दबाकर कर दी सास की हत्या, नशा उतरने पर खुद किया पुलिस को फोन

एफएनएन, हरिद्वार : औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक दामाद ने नशे में अपनी सास की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह नशा उतरने पर खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर दामाद को हिरासत में ले लिया है।

  • नशे में दामाद ने सास की हत्या कर डाली

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि दामाद और सास के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जिसके बाद नशे में दामाद ने सास की हत्या कर डाली।

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिजनौर निवासी सुरेंद्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता है। वह सिडकुल क्षेत्र की ही महादेवपुरम कॉलोनी में रहता है। इसी कॉलोनी में कुछ दूरी पर उसके साथ बसंती भी किराए के मकान में रहती आ रही थी।

  • नशा उतरा उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी

बीती रात सुरेंद्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपने साथ बसंती की गला दबाकर हत्या कर दी। रात में किसी को भी घटना का पता नहीं चला, सुबह जब सुरेंद्र का नशा उतरा उसने खुद पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए हत्या कुबूल की।

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित दामाद को हिरासत में ले लिया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img